अमरावती प्रतिनिधी राजू कलाने
मेळघाट धारनी क्षेत्र मे दि- २८/०६/२०२० को ग्राम- सलोना के १४ से १९ उम्र के युवाओं के हाथों में कुल्हाड़ी और साथ में कुत्ते लेकर जंगल में दिखाई दिया, तो वन विभाग वालों ने इन युवाओं पर शिकारी का आरोप लगाकर अपराधी बनाकर उनपर गुन्हा दाखल किया है। सबसे पहले तो वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों नें आदिवासियों की इतिहास तथा उनकी प्राचीन संस्कृति, पंरपराओं, रिती रिवाजों तथा आदिवासियों की मूल पहचान ,वैशिष्ट्य का बहतरीन तरिके से अध्ययन करें। इस देश में वन विभाग प्रशासन तथा टायगर प्रोजेक्ट का निर्माण नहीं हुआ था। भारत देश आजाद नहीं हुआ था तबसे आदिवासी लोग हाथों मे कुल्हाड़ी तथा साथ में कुत्ते लेकर खेतों , जंगलों में निस्तार का समान लाने के लिए जातें । हाथों में कुल्हाड़ी तथा साथ में कुत्ते लेकर जाना इसका मतलब शिकार के लिए ही निकले ऐसा नहीं है?
अपनी खुद की सुरक्षा के लिए हाथों में कुल्हाड़ी तथा साथ में कुत्ते लेकर जाते है।। कुल्हाड़ी हमारा शिकार करने का हाथीयार नहीं हैं। ओं तो आदिवासियों की परंपरागत अवजार है,सरकार ने आदिवासियों की परंपरागत अवजार को मान्यता देना चाहिए। रहा सवाल कुत्तों का आदिवासी लोग अपने घरों में कुत्ते, बैल, गाय, म्हैंस, बिल्ली, बकरी, इस तरह का पशुपालन करना आदिवासियों का पहचान है। कुत्ते इस लिए पालते हैं कि खेतों मे जागल तथा जंगल अपने निस्तार का सामान लाने के लिए जाते वक्त अपनी खुद कि सुरक्षा के लिए कुत्ते पालते है।शिकार करने के लिए नहीं?? आदिवासी लोगों ने कभी भी अपने परंपरागत अवजार से किसी भी प्राणी तथा मनुष्य पर हमला नहीं किया। आदिवासी लोग अवजार इस लिए रखते कि खेतों के कामों के लिए तथा जंगल से निस्तार का समान लाने के लिए।आदिवासी समाज प्राकृतिक पूजक तथा प्राकृतिक को भागवान मानने वाला समाज हैं। इस देश मे जल, जंगल ,जमीन को बचाने में सबसे बडा भुमिका आदिवासी लोगों था ।इंग्रजों ने आदिवासियों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने मे कमायब नहीं हुए।लेकिन आज वर्तमान मे भारत सरकार आदिवासियों को उनकी जल जंगल जमीन से बेदखल करने कि नीतियां बना रहें हैं। टायगर प्रोजेक्ट तथा वन विभाग प्रशासन मेलघाट में गडचिरोली जिला जैसे माहोल पैदा करना ।क्या सही में १४ से १९ साल युवाओं शिकारी हो सकते क्या??? जीन युवाओं शिक्षण की नई दिशा देना चाहिए उन्हें आज वन विभाग प्रशासन ने अपराधी बनाकर मेलघाट को एक अलग दिशा मे ले जाने का काम वन विभाग प्रशासन कर रहा है। युवाओं ने बहेतरीन शिक्षा लेना चाहिए ।आज उन्हें वन विभाग प्रशासन ने अपराधी बना दिया।इस तरह का वन विभाग प्रशासन की तनाशाही कि विरोध में संवैधानिक तरिखे से लढाई लडेंगे क्योंकि हम लोग संविधान को मानते है।आने वाले समय इस तरह का तनाशाही कि विरोध में ऐतिहासिक जन आंदोलन होगा।मेलघाट मे उलेआम मानव अधिकार जैसे कानून का उल्लंघन होता हैं फिर भी सरकार मौन धारण किया हुआ है।

