चिंटू दुबे प्रतिनिधी पुलगाव
जहां एक तरफ सारी दुनिया कोविड-19 महामारी के खतरे से जूझ रही है और जगह जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ नामचीन स्टेट बैंक के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होते हुए आप इस चित्र में साफ-साफ देख सकते हैं इस सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के कारण बुजुर्ग महिला वह अपंग दिन भर धूप में खड़े होकर अपना ही पैसा निकालने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं बैंक के
कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन तो हो ही रहा है और बेचारे बुजुर्ग महिला व अपंग लोग भी इनकी चरमराई व्यवस्था से परेशान होते नजर आ रहे हैं जल्द से जल्द सारा काम नियमावली के अनुसार हो ऐसी मांग आम नागरिक करते नजर आ रहे हैं.

