Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

ब्रिटेन में हवाई सेवाएं निलंबित, फंसे भारतीय छात्र और परिवार, 31 दिसंबर तक सभी उड़ानें रद्द

Responsive Ad Here

 महावीर सिंग श्री करणपुर रिपोर्टर

       कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है. हाल ही में ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन बहुत तेजी से फ़ैल रहा है. भारत सहित कई देशों से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं भी स्थगित कर दी हैं. सेवाएं बंद होने से कई भारतीय छात्र और परिवार वहां फंस गए हैं. वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया की उड़ानों को भी कैंसिल कर दिया गया है.

          हालांकि, पर्यटक वीजा अभी काफी हद तक निलंबित ही हैं, लेकिन परिवार से मिलने या पारिवारिक कारणों से ब्रिटेन गए लोग भी उड़ानें बंद होने के कारण वहां फंस गए हैं. ब्रिटेन में भारतीय छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला समूह, नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स् एंड एलुमनी यूनियन, ब्रिटेन की प्रमुख सनम अरोड़ा ने कहा- ब्रिटेन आने-जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए चिंता की बात है. लंदन में भारतीय उच्चायोग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई संदेश पोस्ट किए हैं, साथ ही भारत के नागर विमानन मंत्रालय के अपडेट भी डाले हैं.