Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

जनसुनवाई में आए 98 आवेदन

Responsive Ad Here

पन्ना कैलाश पाण्डेय

    पन्ना राज्य शासन द्वारा आम आदमी की समस्याओं के आसानी से निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को प्रत्येक कार्यालय में जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मंगलवार के दिन कार्यालयों में आम आदमियों की समस्याओं से जुडे आवेदन प्राप्त कर निराकरण किए जाते हैं। कुछ आवेदनों का निराकरण मौके पर ही हो जाता है। कुछ आवेदनों के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है। कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए है कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का निराकरण समयसीमा में करें। यदि आवेदन का निराकरण होना संभव नही है तो इस बात की जानकारी भी संबंधित को लिखित में कारण सहित सूचित करें।

        कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में विद्युत, पेंशन, राजस्व, उपचार सहायता, राहत राशि आदि के आवेदनों पर आज जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कुल 98 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर ने आवेदनों को पढनेे के बाद संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह के अन्दर आवेदनों पर कार्यवाही कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि उनके आवेदन पर की कार्यवाही की जानकारी आवेदक को लिखित रूप में भेजें।