अरविंद कुमार रिपोर्टर समस्तीपुर
समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में लोगों ने बाजबरदस्टी निजी जमीन में बनाए गए चारदीवारी को जेसीबी से तौर डाला।जिससे मकान मालिक का लाखों रुपय का नुकसान उठाना परा है। इस घटना को लेकर मकान मालिक रणधीर कुमार ने बताया कि वर्ष 2011में मैंने जमीन उपेन्द्र मिश्र,महेंद्र मिश्र और नुन्नु मिश्र से 3 कट्ठा एब 2 कट्ठा 5 धुर
बाबूजी झा से केबाला करबाया था।जिसे सीमांकन कराते हुए स्थानीय सरपंच अशोक कुमार के देखरेख चहारदीवारी का निर्माण दो वर्ष पूर्व ही हो कराया जा चुका था ।जिसपर फिलहाल मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।लेकिन आज कुछ उपद्रवियों द्वारा बाजवारदस्टी जेसीबी से बाउंड्री सहित सभी पिलार को उखाड़ दिया गया है जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है वहीं मकान मालिकों के द्वारा एक लिखित आवेदन थाने में दिया है.
जिसमें उन्होंने बताया है कि लोगों द्वारा जेसीबी मशीन जिसका निबंधन संख्या BR0GJ2132 लेकर आया और पूरे बाउंड्री को तोड़कर चला गया।वहीं निर्माण कार्य के लिए रखा हुआ सामान भी उठाकर ले गया।जिसको लेकर पीड़ित मकान मालिकों ने अपनी जान माल की सुरक्षा एवं हुए नुकसान को लेकर एक लिखित आवेदन थाने में देकर नयाय की गुहार लगाया है।
