मनीष आमले रिपोर्टर कुक्षी
अहिंसा प्रवर्तक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्य स्मरण दिवस 30 जनवरी ( शहीद दिवस) पर विधायक कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र जैन, पार्षद हरीश सेन, युवा कांग्रेस नेता मुकेश बघेल, विधायक प्रतिनिधि कनकमल सोनी, फिरोज मंसूरी, मुस्लिम समाज सदर सरफराज खान गब्बर, कांग्रेस प्रशिक्षक महादेव चौहान, विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष युवा ग्रुप पवन मंडलोई, जुबान सिंह, वीरेंद्र बघेल (तलावडी), शाहरुख पठान, आबिद मनिहार,आदि कांग्रेस नेता एव कार्यकर्ता मौजूद थे।
