मनीष आमले रिपोटर धार
ढोल की थाप पर करेंगे आदिवासी होली नृत्य
डही/आज अंतिम भगोरिया के साथ सप्ताह भर से दिन में घूमने वाले ढोल की थाप पर विराम लग गया वही दही में आज रात को भी ढोल की थाप लगेगी अपने आप में यहां का होली का उत्सव अनूठा है यहां पर वर्षों से पटेल पूरा के आदिवासी समाज के लोग होली के डांडे की स्थापना और दहन के साथ ही पूरी परंपरा का निर्वाह करते हैं । रात भर होली दहन प्रज्वलित किया जाता रहता है।
और बगल में आदिवासी समाज के लोग ढोल की थाप पर रात भर होली का नृत्य करते रहते हैं। आज रात में भी होली दहन के समय रात भर यहां से पढ़ो आदिवासी जुटेंगे और ढोल की थाप पर नृत्य कर एक तरह से रात के भगोरिया की तस्वीर पेश करेंगे। डही में होलिका दहन मैं सभी हिंदू समाज के लोग पूरे रीति रिवाज के साथ शामिल होंगे और आदिवासियों के होली का नृत्य को दूर से देख उनको सराहेंगे।
