Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

मंत्री श्री दत्तिगांव ने अमझेरा में किया ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अभियान का शुभारंभ

Responsive Ad Here

मनीष आमले प्रतिनिधी धार

       भारत माता के आजादी के 75 वर्ष को सम्मान पूर्वक मनाने के लिए ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अभियान का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के साथ-साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझेरा में भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तिगांव ने कन्यापूजन कर किया। इसके पूर्व उन्होंने गढ़ी में स्थित मां नागणेचा का पूजन अर्चन कर महाराणा बख्तावर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मंत्री दत्तीगांव में कार्यक्रम स्थल पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया। 



       इस अवसर पर सांसद छतर सिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, राजीव यादव, जसपाल चावड़ा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, संजय बघेल, सरपंच पप्पू अजनारे बड़ी संख्या में गणमान्य जन प्रतिनिधि अधिकारी आम जनता उपस्थित थे। 

      मंत्री श्री दत्तिगांव ने सम्बोधित कर कहा कि महाराणा बख्तावर सिंह इंकलाब की आग लगाने वाले भारत के सच्चे सपूत है। जिन्होंने भारत की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए फांसी पर झूल गए। जिले के साथ-साथ प्रदेश में 23 स्थानों पर आज यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें क्रांतिकारी सपूतों को याद किया जा रहा है इस कार्यक्रम में बहुत सी बालिकाएं हैं, जिनके मन में इस कार्यक्रम के भाव को पहुंचाना है। यही भारत का भविष्य बनेंगी। हमें क्रांतिकारियों की आजादी के योगदान को समझना चाहिए। आप कल्पना नहीं कर सकते पहले कैसे घुटन का माहौल रहा होगा, उस समय यह क्रांतिकारी जागृत नहीं होते तो आज का यह समय नहीं आता। आज हम उन्हें इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जन्म भूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महाराणा बख्तावर सिंह के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी बलिदान दीया है महाराणा बख्तावर जी के महल को जिस भव्यता मैं पहले था उसी रूप में लाने का प्रयास करेंगे। इस महल के लिए 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। महल में स्वतंत्रता संग्राम को सजीव रुप में लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इससे हमारी धरोहर का विकास होगा और इसे अधिक ख्याति प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री जी ने यह कार्यक्रम इसलिए रखा कि आप सबके मन में उन शहीदों के लिए भाव जागृत रहे।  उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 10 फरवरी को क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में अपनी सहभागिता की उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति साल में दो बार अपना रक्तदान कर सकता है और जरूरतमंद की जान बचा सकता है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को रुकमणी की गाथा के बारे में बताया जाए।

       सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा कि इन शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दी है उन्होंने कहा कि यह विचारणीय है कि शहीदों ने क्या भाव से भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया और अपना नाम अमर शहीदों में शामिल कर लिया।

       जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल ने कहा कि वास्तव में हम लोगों के लिए गौरव की बात है महाराणा बख्तावर सिंह यहां निवास करते थे। आज हम उन क्रांतिकारियों की वजह से ही शांति से रह रहे हैं उन्होंने कहां की इस्मार्ट तो के दौरान उन शहीदों की याद में अपने घर में एक दीया जरूर लगाए।

      संभागीय संगठन मंत्री जसपाल चावला ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है प्रधानमंत्री जी ने 12 मार्च से 1 वर्ष के लिए अलग-अलग कार्यक्रम रखे हैं, यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेगा इन कार्यक्रमों से महापुरुषों के समर्पण को जानने का अवसर मिला है उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस देश को शक्तिशाली वैभवशाली बनाने में अपनी सहभागिता देनी होगी। 

     राजीव यादव ने कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है क्रांतिकारियों ने आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है महाराणा बख्तावर सिंह ने अंग्रेजों को अपनी किसी भी। छावनी पर कबजा नहीं करने दिया था।

       उधर जिला मुख्यालय स्थित धार नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के दौरान सांसद छतर सिंह दरबार, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, राजीव यादव, नपाध्यक्ष पर्वतसिंह चैहान, उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, विश्वास पांडे सहित पार्षदगण और नागरिक गण मौजूद थे। अतिधियों द्वारा कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम को छ्तर सिंह दरवार, राजीव यादव, पर्वत सिंह चैहान, कालीचरण सोनवानिया ने संबोधित किया। स्वागत भाषण एसडीएम सत्यनायरण दर्रो ने दिया। आभार सीएमओ विजय शर्मा ने व्यक्त किया।