Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

होम आइसोलेशन रखें मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- श्री दत्तीगांव

Responsive Ad Here

मनीष आमले रिपोर्टर धार

        धार,  12 मई 2021/ गंधवानी क्षेत्र में कितने मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है साथ ही यहां कितने कंटेटनमेट जोन व माइक्रो कंटेटनमेट एरिया बनाए गए हैं। उक्त जनाकारी जिले के कोविड प्रभारी तथा प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में आयोजित बैठक में बीएमओ से ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से चर्चा कर रिकवरी रेट ,ऑक्सीजन बेड, टेस्टिंग रिपोर्ट की विस्तार से जानकारी ली साथ ही निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन रखें मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।


     इस अवसर पर प्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल, राजीव यादव ,डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल, एसडीएम राहुल चौहान उपस्थित थे।