Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

कोरोना वालेंटियर द्वारा ग्रामीणों को पीले चावल देकर वैकसीन सेंटर पर आमंत्रित कर रहे

Responsive Ad Here

 मनीष आमले रिपोर्टर धार

धार, 25 जून 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार 100 प्रतिशत टीकाकरण का महाअभियान निरन्तर जारी है।  इसी कुड़ी में गुरूवार को मध्यप्रदेश जन अभियान के कोरोना वालेटियर निःस्वार्थ भाव से इस टीकाकरण में सहयोग प्रदान कर रहे है। धार नगर में टीकाकरण 

     केन्द्र के बाहर लोगो की सहायतार्थ रजिस्ट्रेशन करने जैसी सेवा दी जा रही है। वही विकासखण्ड के मनावर के ग्राम जाजमखेडी में भी वेक्सीन सेंटर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। ग्राम देवरा में इनके द्वारा ग्रामीणांे को पीले चावल देकर टीकाकरण करने हेतु आमंत्रित किया गया है। ग्राम राजुखेडी में पोस्टर के माध्यम से जागरूक कर ग्रामीणो को वैक्सीन सेंटर पर लाने का कार्य किया गया है। गंधवानी के ग्राम बलेडी, पिपली, केशवी और करोंिदया धरमपुरी, बाग, कापसी में लोगो को आमंत्रित कर टीकाकरण करवाया गया।