Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

पौधों को ट्रीगार्ड से सुरक्षित रखने की हो व्यवस्था- कलेक्टर श्री सिंह

Responsive Ad Here

 मनीष आमले रिपोर्टर धार

        आगामी 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। कोविड-19 मद्देनजर प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकेंगे। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने गुरुवार को इस सिलसिले में एसपीडीए ग्राउंड और मुंज सागर पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि एसपीडीए ग्राउंड और लालबाग के बोर का उपयोग पौधों की सिंचाई के लिए करने की व्यवस्था करें। पौधो के लिए ट्रीगार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ऐसे पौधो का चयन किया जाए जिससे पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिले। उन्होने कहा कि परिसर में बने भवन की उपर की शीट पर पूरा कलर कराया जाए जिससे वह सुंदर दिखे। पानी की व्यवस्था के लिए दोनो बोरिंग की चैकिंग कर उसको दुरस्त कर उसे चालू किया जाए। मैदान की उचित साफ-सफाई कर झाडियो को हटाया जाए। मैदान के चारो और से पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    इसके पश्चात श्री सिंह ने मूंज सागर तालाब पर चल रहे सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कहा तालाब की पाल का कार्य गुणवत्तपूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्हे बताया गया कि मुंज सागर में तालाब में 1.50 करोड़ रूपए की लागत का सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एनजीओ एवं नगरपालिका परिषद तथा समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा देवी सागर तालाब की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी, नगर पालिका प्रभारी अधिकारी विजय शर्मा भी मौजूद थे।