Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सड़क ड़िवाईडर पर पौधारोपण

Responsive Ad Here

 मनीष आमले प्रतिनिधी धार 

     धार, 30 जुलाई 2021/ नेहरू युवा केन्द्र धार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं नगर पालिका धामनोद द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के अर्न्तगत नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल सदस्यो ने धामनोद के महेश्वर फाटे से बस स्टेशन तक सड़क ड़िवाईडर के बीच खाली जगह पर पौधारोपण किया।

     नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान में युवा अपने शहर की सड़को का गौरव बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण कर रहे है एवं प्रकृति का संरक्षण करने के लिए वृक्षारोपण के महत्व के बारे मे लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है। युवाओ द्वारा पौधों का संरक्षण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। पौधे लगाना ही काफी नहीं है, पौधे की समुचित देखभाल भी की जानी चाहिए, ताकि वे वृक्ष बन सकें।  पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा जीवन है, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर बेहतर भविष्य की संकल्पना को साकार किया जा सकता हैं। नगर पालिका धामनोद सीएमओ लालसिंह राठौड़ ने नगर के निर्माण एवं विकास में युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहे।