मनीषा आमले रिपोर्टर धार
कुक्षी पुलिस ने गोवंश से भरें वाहनों का पिछा कर पकड़ा
कुक्षी:-विगत कई दिनों से लगातार कुक्षी क्षेत्र से अवैध गोवंश परिवहन,क्षमता से अधिक भरना ऐसी खबर मिल रही थी इस बाबद धार जिला पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था किंतु इस बारे में प्रशासन मौन धारण किए बैठा था जब लगातार अवगत करवाने के बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जागा तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल स्वयं मैदान में उतरे व अपने साथियो के साथ विभिन्न स्थानों पर सतत निगरानी के लिए टीम बैठाई और स्वयं जयदीप पटेल ने मैदान संभाला...
आज रात्रि में कुक्षी क्षेत्र के विजय स्तंभ चौराहे से होते हुए गोवंश से भरा हुआ जिसमे क्षमता से अधिक गौवंश भरे हुए थे ऐसे वाहन जो अन्यत्र स्थान से आते हैं व कुक्षी से होते हुए अलीराजपुर की सीमा में प्रवेश कर महाराष्ट्र की ओर निकल जाते हैं को कुक्षी से जयदीप पटेल ने तेज गति से जा रहे ये अवैध वाहन का पीछा किया व तत्काल धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह,थाना प्रभारी कुक्षी दिनेश चौहान सहित पुलिस महकमे को इस बाबत पुनः सूचना दी और पुलिस के गस्त वाहन,100 डायल को भी फोन किया व स्वयं ने गाड़ियों का पीछा कर ढोलिया के समीप तेज गति से जा रहे तीन पिकअप वाहन जिसमें जो अवैध गोवंश से भरा हुआ था को पुलिस वाहन के सहयोग से पकड़ लिया इसी मोके पर वाहन के ड्राइवर गोवंश से भरे वाहनों को छोड़कर भाग गए उक्त वाहनों को कुक्षी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया ओर कार्यवाही की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने ऐसे अवैध गौवंश परिवहन करने वालो ओर इनके मालिको व दलालों पर कार्यवाही कर आजीवन कारावास सहित कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग शासन प्रशासन से की।