Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

धनबाद के गोविंदपुर थाना के दरोगा को 50 हजार घूस लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया।

Responsive Ad Here

 

राज्य में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है।इसी दौरान गुरुवार को एसीबी धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. केस से नाम हटाने के नाम पर 50 हजार घूस लेते हुए एसआई गिरफ्तार किया है।एसीबी धनबाद की टीम ने गोविंदपुर थाने के एसआई मुनेश कुमार तिवारी को 50 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


केस से नाम हटाने के नाम पर मांगी गई थी घूस जानकारी के अनुसार एसआई मुनेश कुमार के द्वारा अवैध कोयला के मामले में वादी रमेश कुमार पांडे के भाई का नाम केस से हटाने के एवज में 50 हजार रुपया घूस की मांग की गई थी. जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था. और रमेश कुमार पांडे ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी टीम से की थी।

घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ एसआई  मुनेश कुमार तिवारी के द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत आने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई।जिसके बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को एसआई मुनेश कुमार तिवारी को 50 हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.