कैराना। महिला दरोगा से अभद्रता के मामले में कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को हटा दिया गया है, वहीं शिकायतकर्ता महिला दरोगा को भी छुट्टी पर भेज दिया गया है। शामली के एसपी नित्यानंद राय और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज इस मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी और महिला दरोगा अंजू गुर्जर को बुलाकर उनका पक्ष जाना, जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक शामली को सौंप दी है। जिला अधिकारी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद इस मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि जांच निष्पक्ष हो इसके लिए कैराना कोतवाल प्रेम वीर राणा को प्रभारी निरीक्षक के पद से हटा दिया गया है और महिला दरोगा को महिला थाने में अटैच कर दिया गया है और अवकाश पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि कैराना थाने में तैनात और रोमियो स्क्वायड की प्रभारी दरोगा अंजू गुर्जर ने 2 दिन पहले एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम वीर राणा उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। महिला दरोगा ने कहा था कि वह पूरी ड्यूटी करती है उसके बावजूद भी कोतवाल उसे निकम्मी कह कर प्रताड़ित करते थे। आपको यह भी बता दें कि प्रेम वीर राणा पिछले महीने ही कैराना के विधायक नाहिद हसन के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में आए थे जिसको लेकर नाहिद हसन ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। आपको बता दे कि महिला दरोगा अंजू गुर्जर की शिकायत के बाद कैराना में राजनीति भी रंग लेने लगी थी और कल ही गुर्जर समाज के दर्जनों युवकों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में थाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की थी जिसके बाद आज अधिकारियों ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस मामले को फ़िलहाल ठंडा कर दिया है।
महाराष्ट्र
Vedio
Labels
- recent
- technology
- अपघात
- आंदोलन
- आपला जिल्हा
- आरोग्य
- उत्सव
- उपक्रम
- कार्यक्रम
- कृषि
- कृषी
- क्राइम
- क्राईम
- क्रीडा
- ग्रामीण
- चोरी
- जयंती
- जागतिक
- जाहिरात
- जिल्हा
- ताज्या घटना
- दिनविशेष
- देश-विदेश
- धार्मिक
- निधन वार्ता
- निवड
- निवेदन
- पत्रकार संघ
- पशुसंवर्धन
- महाराष्ट्र
- महिला
- राजकारण
- विशेष
- शिक्षण
- सत्कार
- सन्मान
- समारंभ
- सामाजिक
- स्त्रीशक्ती
