समस्तीपुर रिपोर्टर अरविंद कुमार
समस्तीपुर/खानपुर ,उत्पाद विभाग मध्य निषेद के टीम के द्वारा छापेमारी कर 2 बोरी विदेशी शराब के साथ धंधे में संलिप्त एक कारोबारी को किया गिरफ्तार। ज्ञात हो कि समस्तीपुर उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा खानपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत से गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी करते हुए के 2 बोरी विदेशी शराब जिसमें रॉयालमेशन,नाइट ब्लू, एंपैरियाल ब्लू,ब्रांड शामिल है को जप्त करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर ले गई।
इसकी जानकारी देते हुए निरीक्षक मध्य निषेद के पदाधिकारी कपिल देव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी के द्वारा शराब छुपाकर रखने की गुप्त मिली थी कि कारोबारी अपने घरों में 10 पेटी विदेशी शराब छुपाकर रखे हुए हैं जिसको देखते हुए उक्त स्थल पर छापामारी के दौरान छुपाकर रखी गई 2 बोरी विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर है वहीं धंधे में संलिप्त एक कारोबारी राजेश महतो को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार,asi त्रिभुवन चौधरी,सहित अन्य पुलिस फोर्स तैनात थे।