खानपुर रिपोर्टर अरविंद कुमार
भारतीय जनता पार्टी वारिसनगर विधानसभा का किसान सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह मधुटोल स्थित राधा-कृष्ण सत्संग भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री सह विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता एवं संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विधानसभा संयोजक सुनील कुमार राय ने की, कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान,भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार एवं विधायक वीरेंद्र पासवान ने किसानों को नए कृषिबिल से होने वाले फायदा के बारे में विस्तार से बताएं। साथ में विरोधी दल द्वारा किसानों को बरगलाने एवं झूठ अफवाह उड़ाने के लिए घोर निंदा करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता किसानों के घर खेत खलिहान जाए एवं इससे होने वाले फायदा को बताएं । भारतीय जनता पार्टी महमेशा किसानों गरीबों मजदूरों के उत्थान के लिए काम करती है इसलिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों का आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ही इस बिल को लाए हैं इससे किसानों को फायदा होगा तथा देश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर नहीं होगा जबकि देश का किसान तरक्की कर देश को
मजबूत बनाएंगे इस किसान सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज जिला महामंत्री प्रभात कुमार जिला मंत्री शिव शंकर चौधरी प्रवक्ता कौशल पांडे दिनेश बाजपेई महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजलि कुमारी वीरेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार झा अजय साहनी अर्जुन ठाकुर अभय प्रकाश राहुल कुमार मंडल प्रभारी सुनील जायसवाल भाजपा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार झा पंकज कुशवाहा अवनीश कुमार चौधरी निषाद रवि भूषण, विकास ,लक्ष्मी रतन शुक्ला दीपक निषाद आदि मौजूद रहे।

