अरविंद कुमार समस्तीपुर बिहार
खानपुर,प्रखण्डक्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड नं 01 स्थित महादलित टोल में जाने आने के लिए सड़क नहीं है।इसकारण आमजनों को दैनिक क्रिया कलाप व शादी विवाह के आयोजन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।इसको लेकर ग्रामीणों ने एक शिकायत स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह से किया।जिलापार्षद ने तत्परता दिखाते हुए आज स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने देखा कि शोभन बरगांव चौक से महादलित टोल तक जाने के लिए एक निजी पगडंडी है जिस होकर ग्रामीण अब तक चलते आ रहे हैं।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने सम्बदादाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का गाइड लाइन है कि दलित एवं महादलित टोलों में सरकारी खर्चों पर पहुंच पथ का निर्माण कराना है।उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु ग्रामीणों से एक आवेदन पत्र प्राप्त किये हैं जिसपर अनुसंशा कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, खानपुर,जिलाधिकारी, समस्तीपुर एवं महादलित मिशन पटना व मुख्यमंत्री विहार सरकार को पत्र भेजकर आम आवाम के जनकल्यानार्थ अविलंब पहुँच पथ निर्माण कराया जाएगा।
जिलापार्षद ने बताया कि इस कार्य हेतु भूमि मालिकों के साथ एक बैठक दो दिनों के अंदर किया जाएगा जिसमें उनकी सहमति लेकर उन्हें उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा।मौके पर शशिभूषण प्रसाद सिंह, संजय पासवान,रामविनय राम,महेश राम,रमेश राम,सरोज कुमार, विजय राम,धनेश्वर राम,राम विखी देवी,फूलकुमारी देवी,लक्ष्मी राम आदि उपस्थित रहे।

