मनीषा आमले रिपोर्टर कुक्षी
कुक्षी- निसरपुर पुलिस चौकी के पास मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसा इस घटना में एक 13 वर्षीय निकलेश बालक की मौका स्थल पर मौत हो गई वही दो व्यक्ति घायल हुए हैं वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ अमला मौके पर पहुंचा
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:30 बजे निसरपुर पुलिस चौकी के पास बस स्टैंड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस स्टैंड स्थित दुकानों में जा घुसा जिसमें ट्रक द्वारा तीन दुकानों एवं तीन मोटरसाइकिल जिसकी चपेट में आई इस घटना में घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य उपचार को लेकर बड़वानी रेफर किया गया है जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है.

