मनिष आमले धार
कुक्षी - युवा मंच के द्वारा इस बार कोरोना काल के कारण वादविवाद की अखिल भारतीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम आगामी तिथि तक के लिए स्थगित करते हुए 28 जनवरी को साहित्यिक कार्यक्रम अन्तर्गत काव्य संध्या का आयोजन किया गया । काव्य संध्या में वरिष्ठ साहित्यकार पण्डित कैलाशचंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय कवियों मनोज साधु , गोपाल सोनी , रविन्द्र जैन , राजेन्द्र खानविलकर , राजेन्द्र गुप्ता , भूपेन्द्र वर्मा ,राजू डूंगरवाल , जगदीश गुप्ता , भवरसिंह परिहार ने साहित्य की विधाओं कविता , ग़जल , गीत आदि प्रस्तुत कर साहित्य रस बरसाया ।
इस अवसर पर मंच पर संरक्षक मण्डल के महेन्द्र सेठ गुप्ता , प्रकाश गुप्ता , पं. मनोहर मण्डलोई के साथ नवागत अध्यक्ष जगदीशचंद्र गुप्ता व निवृत्तमान अध्यक्ष मुकेश पाटीदार उपस्थित थे । कार्यक्रम में मंच के दिवंगत साथियों स्व. लक्ष्मीकांतजी गुप्ता लखिया , स्व. कैलाशजी भायल व स्व. सुरेन्द्रजी जैन को श्रद्धांजलि देते हुये उनके कृतित्व का स्मरण किया गया । कार्यक्रम में
नरेश चौधरी , ओमप्रकाश सोनी , सुशील जैन , अशोक गुप्ता , हीरालाल हम्मड़ , डॉ. निर्मल पाटीदार , देवेन्द्र जैन , राजेश मालवीय , लोकेश चौहान , कमल रावत , आशीष परसाई , मुकेश गुप्ता , मुकेश पाटीदार , विशाल मण्डलोई , मनीष भावसार , सहित मंच के सदस्य उपस्थित थे ।

