मनीष आमले रिपोर्टर धार
बाग /:-72 वाँ गणतंत्र दिवस पर्व,वनवासी कल्याण परिषद द्धारा संचालित महारानी दुर्गावती कन्या आश्रम मे,संचालन समिति एवं आश्रम परिवार व छात्राओं ने धुमधाम से पर्व मनाया। आश्रम संचालन समिति के अध्यक्ष रितेश काबरा, सचिव चन्द्र पालसिंह अजनारिया,सामाजिक वनवासी नेता जामसिंह अनारे आदि ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन माल्यार्पण कर,राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा को फहराकर,प्रणाम करके, राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक मदन काबरा, मुकेश सोलंकी, राजूसिंह कलेश के साथ आश्रम मे पढ़नेवाली छात्राएं भी उपस्थित रही।सभी को मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी अतिथियों द्धारा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
