मनीषा आमले प्रतिनिधी धार
कुक्षी-आज सिविल हॉस्पिटल कूक्षी में कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने का शुभारंभ किया गया शुभारंभ के अवसर पर श्रीमती रंजना बघेल (पूर्व केबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), श्री जयदीप पटेल (अध्यक्ष जनपद पंचायत डही एवं प्रदेशमंत्री भाजपा), श्री लोकेश सरदार (नगर परिषद उपाध्यक्ष), श्री लोकेश चौहान (मण्डल अध्यक्ष भाजपा), श्री राधेश्याम जिराती (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), श्री हरीश सेन (पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष), श्री सहदेव पाटीदार (अध्यक्ष नगर कांग्रेस), श्री रामेश्वर सोनी (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री अजय दसौंधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा), श्री संजय सिर्वी (पार्षद), श्री विनय सिसोदिया (सदस्य आरकेएस), श्री पवन रावत (नगर मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा), श्रीमती शशिकला माली (पार्षद), सभी अतिथियों द्वारा वैक्सीन रूम का शुभारंभ किया एवं मा सरस्वती जी चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा जिन्हें वैक्सीन लगना है उन्हें पूर्व में सूचना विभाग द्वारा दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल ने कहा वैक्सीन जीवनदायिनी है कोरोना संक्रमण की लड़ाई में सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है .
कार्यक्रम में एसडीएम विवेक कुमार ने कहा वैक्सीन स्वास्थ्य को लेकर रक्षक है इसकी अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए उनके द्वारा स्वास्थ्य अमले को लेकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा स्वास्थ विभाग द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है
