मनीष आमले रिपोर्टर धार
धार, 24 जनवरी, 2021/ जिला मुख्यालय पर स्थित किला मैदान पर मुख्य समारोह के लिए संयुक्त परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल हुई। रिहर्सल में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने परेड की सलामी लेकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों का जायजा लिया।
रिहर्सल के दौरान उन सभी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिनका प्रदर्शन 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के आयोजन पर किया जाना है। रिहर्सल में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। रिहर्सल के दौरान ग्राउण्ड की व्यवस्थाओं को भी देखा गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा आमंत्रित अतिथियों की बैठक व्यवस्था, टेंट, मंच शामियाना, माईक, कुर्सियाॅ, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, शेष रँगाई-पुताई के साथ ही बेरिकेटिंग आदि के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए।

