Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

ष्षासन षिक्षा की सार्थकता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है-उच्च षिक्षा मंत्री श्री यादव

Responsive Ad Here

 मनीष आमले प्रतिनिधी धार


बदनावर में नवीन षासकीय महाविद्यालय का भूमिपूजन

     धार 18 फरवरी  2021/ प्रदेष के उच्च षिक्षा मंत्री मोहन यादव ने गुरूवार को बदनावर में 3 करोड़ 95 हजार 70 हजार रूपऐ की लागत से बनने वाले नवीन षासकीय महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इसके पष्चात अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि षासन षिक्षा की सार्थकता के लिए हरसंभवन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना मिलेगा और इससे शिक्षा क्षेत्र के संसाधनों का विकास संभव हो सकेगा। उच्च शिक्षा में स्वतंत्रता और समानता के मूल्य मजबूत होंगें। वहीं रुचि के विषयों के साथ अध्ययन करने से सृजनात्मक और रचनात्मक वातावरण बनने की संभावनाएं प्रबल होंगी। व्यवस्थाओं में सुधार होगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगें। मंत्री श्री यादव ने षिक्षा के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि षिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास की दिषा में कार्य कर रही है। क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। 

    प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंषानुसार यहाॅं नवीन षासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हुआ है। उन्होंने महाविद्यालय में आवष्यक संसाधानों के साथ ही विषयों, खेल मैदान इत्यादि की स्वीकृति के लिए उच्च षिक्षा मंत्री को आवेदन सौपा। इस पर उच्च षिक्षा मंत्री श्री यादव ने सभी आवष्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का आष्वासन दिया। मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। गुणवत्तापूर्ण षिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

     इस अवसर पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राजेष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।