Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई ने बच्चों को बांटी कॉपी-पेन

Responsive Ad Here

  मनीष आमले रिपोर्टर धार

        धार। वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता नानाजी की स्मृति में 8 फरवरी सोमवार को संकल्प दिवस के अवसर पर वैश्य समाज महासम्मेलन जिला युवा इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में धार में घोड़ा चौपाटी स्थित काम्प्लेक्स में झुग्गी-झोपडी के बच्चो के लिए रात्रिकालीन क्लास में बच्चों की आवश्यकता के अनुसार कापी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर एवं फल फ्रूट का वितरण किया। इस अवसर पर इस अतुलनीय सेवा प्रकल्प को प्रारंभ करने वाले एवं विगत 4 साल से इसे सुचारू रूप से चलाने वाले  सुमित चौधरी सर का सम्मान प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत नारायण अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री प्रह्लाद माहेश्वरी ने किया। 

    आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष विट्ठल अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष रेखा मेहता, जिला युवा महामंत्री नीतिश लुहाड़िया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आभार नगर अध्यक्ष नितिन नीमा ने माना। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने दी।