Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

कुक्षी जिला बनाने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी- मंत्री कमल पटेल

Responsive Ad Here

मनीष आमले रिपोर्टर धार

कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने हेतु मंत्री कमल पटेल को मांग प्रस्ताव पत्र सौपा

    धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।माँ नर्मदा परिक्रमा करते हुए कुक्षी आगमन पर म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल को "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कुक्षी को जिला घोषित कर अतिशीघ्र स्थापित करने विषयक राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारी व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र सहित प्रस्ताव पत्र सौपा। 

    मंत्री पटेल ने चर्चा करते हुए पूछा कि कुक्षी जिले में कितनी तहसील शामिल होगी। कुक्षी को जिला बनाने की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। पाटीदार ने उन्हें कुक्षी जिले में मनावर, गंधवानी, डही 4 तहसीलें शामिल होना व विस्तृत में जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, अजय दासौंधी, के सी मिस्त्री, पार्षद संजय सीरवी, रमेश जमादारी, महेंद्र सेफ्टा, पूनम कसेरा, बाबू काग, अशोक दीक्षित, सिराज मंसूरी, मनीष भावसार, सत्तेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।