मनीष आमले रिपोर्टर धार
महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षा रोपण किया गया
गंधवानी। मध्यप्रदेश सरकार की योजना को हितग्राहियों तक पहुचाने के लिए जनअभियान परिषद एक सेतु का कार्य करती है,परिषद जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है,जिला समन्वयक जय दिशित ने कहा हमे एक लक्ष्य तय करके अपने गांव और प्रदेश को आगे बढ़ाना है,हमे संकल्पित होकर कार्य मे जुट जाना है मांडू एवं रतलाम के छोटे गांवो की कहानी बताकर वहाँ की तारीफ करते हुए कहाँ हम जन सेवा करते हुए गांव के गाँवो के लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मुहैया करा सकते है हम अपने गाँवो की नदियों खतों के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण में अपना योगदान दे सकते
मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों व नवांकुर,प्रस्फुटन समिति से भी जानकारी लेकर उनके द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यो की जानकारी प्राप्त की कार्यक्रम में जिला समन्वय जय दीक्षित, ब्लॉक समन्वय दयाराम मुवेल,गंधवानी उपसरपंच नीलेश राठौड़,नवांकुर संस्था के राकेश मोटसरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कृष्णा राठौड़,महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य ममता सत्या, विशाल राठौड़,प्रस्फुटन समिति के भारत डोडवे,गोविंद,रणछोड़, मेंटर राजेंद्र डाबी, बच्चन सोलंकी,क्षमा पांडे मेडम,रामकुंवररावत मेडम,महाविद्यालय स्टाफ एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी एवं मेंटर उपस्थित थे।

