मनीष आमले रिपोर्टर धार
कुक्षी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर सोना चांदी के जेवरात किए बरामद .कुक्षी- धार जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार एसडीओपी ए व्ही सिंह के निर्देशन में लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है एवं पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा किया जा रहा है
कुक्षी के गायत्री कालोनी स्थित अशोक पिता सागरमल जैन डुंगरवाल के निवास पर दिनांक 17/12/2020 को रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोना चांदी एवं नगदी चुरा कर ले गए थे थाना प्रभारी कुक्षी कमल गहलोत ने बताया फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई थी जो अपराध क्रमांक 659/20 द्वारा धारा 370,380, भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान पता चला कुक्षी की चोरी की घटना का आरोपी विभिन्न मामलों में अपराधी दाहोद जेल में बंद हैं जिस पर आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की गई
जिससे चोरी गए चांदी के आभूषण नगदी बरामद किए गए इससे साथ ही आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के साथी द्वारा पिछले दिनों गायत्री कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी की गई थी जिसकी तलाश जारी है थाना प्रभारी कुक्षी कमल गहलोत ने बताया कुक्षी पुलिस लगातार कुक्षी के गायत्री कॉलोनी चोरी को लेकर लगाता सक्रियता के साथ कार्य कर रही थी जिसको लेकर पुलिस को सफलता मिली है कुक्षी पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है कुक्षी पुलिस के दिलीप खांडे, दिलीप तड़ेवाल,विपीन कटारा, गुल सिंह मंडोड, राहुल सोलंकी, प्रमोद का विशेष सहयोग रहा
