Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

मुख्यमंत्री के नाम राजस्व निरीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

Responsive Ad Here

मनीष आमले रिपोर्टर धार

    धार- प्रदेश में सभी राजस्व निरीक्षकों के पद को डाइंग कैडर घोषित किये जाने की खबर को लेकर मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने विरोध जताते हुवे सरकार से असन्तोष व्यक्त किया है मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र भार्गव ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी व् प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी के अनुसार समस्त राजस्व निरीक्षकों के पदों को समाप्त किया जा रहा है 

      जिसका हम सभी विरोध प्रकट करते है साथ ही यदि ऐसा किया जाता है तो हम राज्य शासन से माँग करते है राजस्व निरीक्षकों के पदों को पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार के पद में तब्दील किया जावे उक्त मांगो को लेकर जिला केंद्र पर जाकर माननीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तिगाव उद्योगमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं धार विधायक नीना वर्मा जी को जिले के राजस्व निरीक्षकों द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया,इस अवसर पर मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र भार्गव,राजस्व निरीक्षक सुश्री साधना मेडम,वरुण उपाध्याय,दिनेश व्यास,बालकिशोर साल्वी,अश्विनी मिश्रा, बिल्लू ओसारी,उपस्थित थे