मनीष आमले प्रतिनिधी धार
कुक्षी - कोरोना कर्फ्यू में कुक्षी तहसील के बाग एवं टांडा में अनावश्यक रूप से बाजार में ग्रामीण अंचलों से पहुंचने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से बेरीकेट्स लगाए जा रहे हैं बीते दिनों में देखने में आ रहा है बाग एवं टांडा क्षेत्र के बाजार में अनावश्यक भीड़ दिखाई देती हैं । वहीं इस पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। जानकारी मिली हैं कि तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने बाग एवं टांडा क्षेत्र का दौरा किया जिस पर बाजारों में भी बेरीकेट्स लगाए गए हैं जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों आ रहे लोगों में आवागमन में कमी होगी
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है । संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर हमें इसका पालन आवश्यक है । हम सभी अपने घरों में रहेंगे तभी यह चैन टुटेगी ।
तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आप सभी लोग घरों में रहकर कोरोना कर्फ्यू का पालन करें सभी लोग मास्क पहने सोशल डिस्टेंस का पालन करें । अनावश्यक रूप से अपने घर से ना निकले । घर मे अपने परिवार के साथ सुरक्षित व स्वस्थ रहें ।
