समस्तीपुर रिपोर्टर अरुण कुमार
वारिसनगर प्रखंड के ङरसुर पंचायत अन्तर्गत बल्लीपुर गॉव मे मैट्रिक परीक्षा मे प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों को विकासशील इंसान पार्टी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आधा दर्जन छात्रों को आगामी पढाई व तैयारी के लिए पाठ्य, लेखन सामग्री व कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क व सेनिटाइजर वितरण किया। जिसमे गॉव के राजू कुमार - 320,अंकित कुमार - 301,राजू कुमार - 381,लालबाबू साह -
384,राहुल कुमार - 331अंक लाया वीआइपी जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी ने कहा कोरोना महामारी मे वीआइपी पार्टी के कार्यकर्ताओं लोगों को महामारी से बचने के लिए प्रत्येक दिन लोगों को जागरूक कर रही हैं। मौके पर पार्टी के महिला विधानसभा प्रचारक निरमला देवी, पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सहनी, वीर कुमार सहनी, सुमंत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
