मनीष आमले रिपोर्टर धार
गंधवानी। सरकारी हॉस्पिटल में पुरानी एक्सरे मशीन की खराबी के चलते मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ती थी। गंधवानी के युवाओं ने सरकारी हॉस्पिटल की सुविधा बेहतर करने के उद्देश्य से व्यापारी संघ,शिक्षक संघ आमजन के माध्यम से व्हाट्सऐप के द्वारा 6 लाख की राशि एकत्रित की गई ।
गंधवानी में डिजिटल एक्सरे मशीन अत्यंत आवश्यकता थी ओर मशीन की कीमत अधिक होने के कारण से राशि मे कमी आ रही थी जिस पर भाजपा जिला मंत्री एवं नीलेश जोशी के प्रयास से प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव एवं कलेक्टर से जनभागीदारी के माध्यम से राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया जिसको स्वीकृत किया गया जिससे गंधवानी हॉस्पिटल में नवीन डिजिटल एक्सरे मशीन की सौगात मिल सकी पूर्व में भी राज्य शासन मद से 5 आक्सीजन मशीन प्रदान की गई इस स्वीकृति पर गंधवानी की जनता ने मध्यप्रदेश शासन प्रभारी मंत्री राज्य राज्यवर्धन दत्तिगांव कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया ।
