Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

कोरोना कर्फ्यू का उलंघन कर रहे किराना दुकानदार को एसडीएम ने कहा थोड़ी देर में गाड़ी आ रही है, पहुंची पुलिस

Responsive Ad Here

    मनीष आमले रिपोर्टर धार

 आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने किया कुक्षी का भ्रमण,कोरोना कर्फ्यू का उलंघन करने पर 4 दुकानों को किया सील, 4 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज,23 लोगों को अस्थाई जेल

         कुक्षी - कुक्षी शहर में लगातार कोरोना कर्फ्यू के पालन कराएं जाने को लेकर प्रशासन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है आईएएस एसडीएम विवेक कुमार द्वारा शहर का नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है

आज दिनांक 10/5/2021को एसडीएम विवेक कुमार ने कुक्षी शहर का भ्रमण किया इस दौरान महात्मा गांधी मार्ग पर ताहेर अली पिता इनायत अली अपनी किराणा दुकान पर शटर खोलकर दुकान चलाते हुए देखे गए इस दौरान एसडीएम विवेक कुमार ने दुकान पर पहुंच कर दुकानदार को कहा कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान चला रहे हैं आप कोरोना कर्फ्यू का उलंघन कर रहे हैं थोड़ी देर में गाड़ी आ रही है इसके साथ ही उन्होंने कुक्षी के राजस्व निरीक्षक को इसकी सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं थाना प्रभारी कमल गहलोत ने दुकान को सील किया एवं दुकानदार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया

    कुक्षी शहर में कोरोना कर्फ्यू के पालन कराएं जाने को लेकर तहसीलदार सुनील कुमार डावर ने नगर का भ्रमण किया इसके साथ ही एसडीओपी ए व्ही सिंह के निर्देशन में लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है

कुक्षी शहर में कोरोना कर्फ्यू को लेकर थाना प्रभारी कमल गहलोत के द्वारा बेवजह घूमने वाले 23 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया एवं थाना प्रभारी, राजस्व विभाग की टीम द्वारा बाजार का भ्रमण किया गया जिसमें सिनेमा चौपाटी पर एक जूता चप्पल की दुकान एवं लोणी दरवाजा बुरहानी कालोनी के पास 2 किराना दुकानों को सील किया गया

आज प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में चार दुकानों को सील किया गया एवं दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया 23 व्यक्तियों को बेवजह घूमने पर अस्थाई जेल भेजा गया वहीं प्रशासन द्वारा लगातार शहर का भ्रमण किया जा रहा है