मनीष आमले प्रतिनिधी धार
औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तथा जिले के कोविड प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की अध्यक्षता में जिला क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह सहित अधिकारीगगण, सामाजिक कार्यकर्ता व कमेटी के अन्य सदस्यगण थे।
बैठक के प्रारंभ जिले के अंतर्गत कोविड की परिस्थिति पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। तत्पश्चात बैठक में कोविड-19 के फैलाव के नियंत्रण हेतु विचार-विमर्श, निर्णय लिये गये। बैठक में जिले में कोरोना की रोकथाम हेतु 10 मई की प्रातः 6 बजे समाप्त होने वाले कोरोना कर्फ्यू की मियाद को निर्वाध रूप से जारी रखते हुए 17 मई की प्रातः 6 बजे तक संपूर्ण जिले में (गतिविधियां जिन्हें पूर्वानुसार कोरोना कर्फ्यू, अवधि में प्रतिबंध से छूट के साथ बढ़ाये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।