मनीष आमले रिपोर्टर धार
गंधवानी-बाग कीघटना को लेकर गंधवानी में थाना प्रभारी निरज बिरथरे को हिन्दू जागरण मंच केकार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। कमोबेश एक ही मांग और एक ही शिकायत को लेकर सभी जगह एक भाव के ज्ञापन सौंपे गए हैं। गंधवानी में सौंपे गए ज्ञापन में बाग थाने के पुलिसकर्मियों सहित एसडीएम व एसपी को भी हटाने की मांग की है।
गंधवानी के ज्ञापन में बताया कि एक विशेष समुदाय की और से पथराव किया गया था। उनके पथराव से सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन हिन्दू संगठन के लोगों पर धारा 353, 332, 147, 148, 150, 506, 3 और 4 आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 7 साल से कमक सजा वाले अपराधों में गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन पुलिस ने रात में ही सभी लोगों को घर से बेईज्जत करके उठाया है। अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।