Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

कलेक्टर श्री सिंह ने किया सरदारपुर में नर्सरियों का निरीक्षण

Responsive Ad Here

धार प्रतिनिधी मनीष आमले

       कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को विकासखंड सरदारपुर के ग्राम राजपुरा का भ्रमण किया । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आषीष वषिष्ठ साथ थे। कलेक्टर श्री सिंह ने राजपुरा में कृषक राजूबाई पति शोभाराम चैधरी की श्री नारायण नर्सरी का अवलोकन किया। राजूबाई ने वर्ष 2020- 21 में योजना संरक्षित खेती घटक शेड हाउस ट्यूबलर स्ट्रक्टर का 4000 वर्ग मीटर में कुल  लागत 28 लाख 40 हजार जिसे 50 प्रतिषत अनुदान पर उद्यानिक विभाग द्वारा दिया गया। कृषक ने बताया कि यहाॅ मिर्च की षिमला, पिकाडोर , ज्वाला जी-4 सोनल, 1355 के 7-8 लाख पौधे तैयार कर रखे है। इसी प्रकार टमाटर के भी 2 लाख पौधे तैयार कर रखे है। इसी प्रकार गेंदा, गोभी, पत्तागोभी, फूलगोभी, आदि प्रकार के 20 लाख पौधे तैयार कर विक्रय किये जा रहे है।  जिससे कृषक को 10-15 लाख की आमदनी हो जाती है। कलेक्टर श्री सिंह ने नर्सरी में प्रवेष कर सबसे पहले लक्ष्मी नाम की गिर गाय को गुड खिलाकर आर्षिवाद लिया।  इसके पष्चात उन्होने रामेष्वर तथा जगदीष चंद्र का आम का बगीचा देखा। 

      यह बगीचा 7 हेक्टेयर में स्थापित किया गया है।  उन्हे बताया गया कि विषेष विदेषी किस्म के आम है जो अफगानिस्थान की है जो कि विष्व के सबसे  बडे आम है। जिनका वजन 4.50 किलोग्राम होता है। यह सभी उत्पाद बुकिंग पर दिये जाते है। यहाॅ उन्होने नेपाल की विराट, पष्चिम बंगाल की हिमसागरमाल, हिमाचल की चैसा बिहार आदि 50 से अधिक किस्मों को देखा।  उन्हे बताया गया कि यह बगीचे को 18 वर्ष हो गए है। इसमें किसी भी प्रकार का रासायनिक खाद नहीं डाला गया है। प्राकृतिक रूप से सभी किस्में तैयार की है। यह के आम स्वाद , कलर की किस्म अनुसार अलग-अलग आकृर्षित करती है। साथ ही वजन  कलर के रूप में देखने लायक किस्मे है। कृषकों द्वारा देष-विदेष  से नई-नई किस्म का संकलन कर अपने-अपने खेत पर नवीन तरीके से खेती की जा रही है। उन्हे बताया गया कि दोनो कृषक द्वारा  स्वयं आम के पौधो में ग्राफ्टींग करने की कला से परिपूर्ण है।