मनीष आमले प्रतिनिधी धार
नेहरू युवा केन्द्र धार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरूआत इंदौर नाके सड़क ड़िवाईड़र पर पौधे रौप कर की गई, जिसमें युवा मंडल सदस्यो ने श्रमदान किया। जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख ने बताया की नगर पालिका परिषद् धार के सहयोग से यह पौधारोपण अभियान युवाओं द्वारा पुर्ण सप्ताह चलाया जा
र हा है, जिसमें त्रिमुर्ति चौराहे तक सड़क ड़िवाईडर के बीच खाली जगह पर पौधा रोपण किया जायेगा। नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान में युवाओं को वृक्षारोपण के महत्व के बारे मे जागरूक कर वृक्षारोपण से ही हम प्रकृति का संरक्षण कर सकते है, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक व्यक्ति एक वृक्ष के संकल्प लेकर बेहतर भविष्य की संकल्पना को साकार किया जा सकता हैं इसकी जानकारी दी जा रही है।
