Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

पत्नी ने पति का गुप्तांग काट कर हत्या की एवं खुद फांसी पर लटक गई

Responsive Ad Here

  मनीष आमले रिपोर्टर धार

        कई दिनों से कलह चल रही थी दोनों में पुलिस एवं एफ एस टीम मौके पर पहुंची , पुलिस जांच में जुटी 

   बाग-बाग में कल रात में सनसनीखेज घटना घटी जिसमें ब्लॉक कोलोनी में रहने वाले शिक्षक को उसकी पत्नी ने गुप्तांग काट कर मौत के घाट उतार दिया एवं स्वयं फांसी पर झूल कर जान दे दी । परिवार में दो  बच्चियां  व दो बच्चे है । पुलिस मौके पर पहुंची , दोनों के मृत शरीर का पी एम स्वास्थ्य केंद्र बाग पर हो रहा है । परिवार की लड़की के कथनानुसार पति पत्नी में कई दिनों से किसी कारण से कलह चल रही थी । पुलिस  घटना की जांच में जुटी है , जांच के बाद सारे लोग तथ्यों का खुलासा हो सकेगा ।

    थाना प्रभारी एम पी वर्मा ने बताया कि  बाग की ब्लॉक कॉलोनी के शासकीय क्वार्टर में रहने वाले शिक्षक हरेसिंह जो कि ग्राम घुडदलया  प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे  , कमरे के अंदर उनकी लाश खून से लथपथ पाई गई व उनकी पत्नी राधा फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई। परिवार  से प्राप्त जानकारी अनुसार कल रात्रि आठ बजे उनकी बेटी चेतना ने खाना बनाकर  परोसने की तैयारी कर रही थी  तभी उसके पापा मम्मी ने कमरे का दरवाजा बन्द कर दिया था  , बेटियों द्वारा दरवाजा ठोकने पर भी नहीं खोला  तब  उनका मामा का लड़का आया और उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो खून से लथपथ पति की लाश एवं पत्नी स्वयं फांसी पर लटकी पाई गई । पुलिस  व  एफ एस एल  टीम भी मौके पर पहुंची , अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है । प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पति के अन्य महिला से अविध सम्बन्ध के चलते बढ़ती पारिवारिक कलह बताई जा रही है ।