Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

सर्वाधिक रिकार्ड सुधार के लिए एसडीएम कुक्षी और सर्वाधिक प्रकरण निपटाने पर तहसीलदार गंधवानी की सराहना

Responsive Ad Here

 मनीष आमले रिपोर्टर धार

                        राजस्व अधिकारी की बैठक सम्पन्न

      धार 25 जून  2021/ सर्वाधिक राजस्व रिकॉर्ड के सुधार के लिए एसडीएम कुक्षी विवेक कुमार तथा सबसे अधिक प्रकरणों के निपटारे के लिए तहसीलदार गंधवानी सुनील करवरे की कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सराहना की। राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड काल में जिले में अच्छा काम हुआ है। सभी एसडीएम हेल्थ सेक्टर को अपना प्राथमिकता वाला महत्वपूर्ण काम समझे। साथ ही क्षेत्र में कोविड अनुकुल व्यवहार के लिए लगातार कार्यवाही करते रहे। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यो पर विषेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि सभी अपने क्षेत्र में अस्पतालों में आक्सीजन व्यवस्था की निगरानी रखें और पीएसए प्लांट का निरीक्षण करें। कोविड काल में आपके द्वारा जो काम किया गया है, वह बेस्ट परफार्मेंस रहा है। इससे हमने जनता का विष्वास जीता है। राजस्व विभाग की एक बेहतर छवि लोगो के मध्य बने इसके लिए लोगो की 

     समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होने बैठक में कुक्षी एसडीएम द्वारा 350 प्रकरण में रिकार्ड सुधार कार्य के लिए तरीफ की। साथ ही तहसीलदार गंधवानी द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उत्तम कार्य किया गया है। अब सभी अधिकारी फोकस कर अपने कार्य कर एक लक्ष्य निर्धारित कर ले। आरसीएमएस में लंबित प्रकरणों का शत प्रतिषत निराकरण किया जाए। सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपनी कोर्ट का नियमित संचालन कर प्रकरणांे का निराकरण करे। सभी लंबित प्रकरणांें का निराकरण सितम्बर माह से पूर्व सुनिष्चित किया जाए। नायब तहसीलदार अपने प्रकरणों में प्रगति लाए अभी लंबित प्रकणों की सख्या में कमी नहीं आ रही है। नामांतरण के प्रकरणों में 6 माह के प्रकरण लंबित नही रहे सभी इस पर विषेष ध्यान दे। तहसीलदार मनावार द्वारा प्रकरणों के निराकरण तथा आरबीसी 6ध्4 के प्रकरणांे में समय सीमा में कार्यवाही नहीं करने पर नाराजगी जाहिए करते हुए कहा कि अपने कार्यषैली में सुधार लाए। नायब तहसीलदार निसरपुर, धामनोद, डही बाग तथा मनावर अपने प्रकरणों के निराकरण में गति लाए। सीमांकन के प्रकरण जो सीएम हेल्पलाईन में दर्ज है उन्हे प्राथमिता के साथ निराकरण किया जाए।

उन्होने कहा कि बटवाॅरे के मामले में भी बाग तथा निसरपुर द्वारा कम कार्य किया जा रहा है यह हर क्षेत्र में पीछे है, काम की प्राथमिकता को समझे अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। सभी नायब तहसीलदार अपने कोर्ट में बॅटवारें के प्रकरण जुलाई के पहले सप्ताह में निराकरण करना सुनिष्चित करे। मनावर एसडीएम यह सुनिष्चित करे की डायवर्षन के प्रकरणों में समय सीमा में कार्य सुनिष्चित किया जाए। डायवर्षन के मामले में कोई भी प्रकरण कही भी लंबित न रहे। बंधक के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होेने कहा कि कही भी पटवारी लेवल पर कोई प्रकरण लंबित न रहे। राजस्व वसूली के लिए तय किए गए टारगेट को अचीव किया जाए। बदनावर द्वारा भूभाठक के प्रकरणों में बदनावर द्वारा अच्छा कार्य किया है यह प्रंसषनीय है। डायवर्षन के लिए एक माह में बेहतर कार्य किए जाए। अपने क्षेत्र के पटवारियों को इसके लिए टारगेट दिया जाए। इसके लिए एक अभियान चलाकर कार्य किया जाए। पीथमपुर क्षेत्र में वसूली के कार्य में प्रगति लाई जाए। धार तथा पीथमपुर इसके लिए विषेष ध्यान देकर कार्य करे। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में जो प्रकरण लेवल 4 पर लंबित है। उसे पुनः खुलवाकर उनका निराकरण किया जाए। इससे 50 प्रतिषत षिकायातों का निराकरण हो जाएगा। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन  के प्रकरणों को डेली चैक करे। कोई भी षिकायत 300 दिवस से अधिक लंबित न हो। उन्होने कहा कि कुक्षी एसडीएम द्वारा जिस प्रकार प्लान तैयार कर कार्य किया जा रहा, उसे दूसरे एसडीएम भी अपनाऐ। बैठक में आरसीएमएस, वेब जीआईएस, भू-राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाईन, लोग सेवा ग्यांरटी, राजस्व भवन निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरन रेवेन्यू अकाउंटिग सिस्टम के प्रषिक्षण दिया गया। इस बैठक में एडीएम सलोनी सिडाना, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।