Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

मंत्री श्री दत्तीगांव ने किया बदनावर में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Responsive Ad Here

मनीष आमले रिपोर्टर धार

    धार  प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदनावर पर 20 हजार लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया, साथ ही उन्होंने पूरे परिसर का अवलोकन कर व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री दत्तिगांव ने कहा कि मैने अपनी जनता से जो वादा किया था वो आज पूरा किया, बदनावर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण 

    कर यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में कभी बदनावर में ऑक्सिजन की कमी ना हो तथा यहां की जो भी आवश्यक सुविधाए होगी वो हम सुनिश्चित करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्व से संचालित हो रहे प्लांट से यहां 20 बेड्स पर ऑक्सीजन की पूर्ति की जा रही थी तथा इस ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ से अब यहां 70 बेड्स पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी । इस अवसर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, एसडीएम वीरेन्द्र कटारे, बीएमओ संदीप श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।