Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गंधवानी व आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित

Responsive Ad Here

 मनीष आमले रिपोर्टर धार

                - शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गंधवानी व आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार शाम 7:00 बजे किया गया। जिसमें तकरीबन 09 सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया।सम्मान समारोह का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चरणों मे दिप प्रज्वलित कर व पूजन अर्चन कर किया गया। 

    दिपप्रज्वलन श्री भेरूलाल सोनी द्वारा किया।उसके बाद सभी शिक्षकों का सम्मान,तिलक कर, पुष्पमाला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर किया गया।सम्मान के क्रम में श्री भेरूलाल सोनी,श्री वीरेंद्र सुर्यवंशी,श्री शांतिलाल राठौड़, श्री आशाराम आमले, श्री भारतसिंह डावर,श्री रमेशचंद्र भालके, श्री निर्भयसिंह ठाकुर, श्री गोपालसिंह निगवाल, श्री शेरुसिह गेहलोत का सम्मान किया गया। इसके बाद सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के यादगार पलों व अपने अनुभवों को बयां किया ।

     कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश राठौड़ ने किया व रूपरेखा श्री मांगीलाल सुर्यवंशी ने तय की।सभी शिक्षको ने आयोजकों को इस नवीन व सफल आयोजन के लिए साधुवाद प्रेषित किया।श्री मांगीलाल सुर्यवंशी, श्री मुकेश राठौड़, श्री मदन राठौड़,श्री नीलेश गुप्ता,श्री राहुल राठौड़, श्री वीरेंद्र राठौड़ व मनीष आमले ने क्रम से सभी का सम्मान किया।कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन श्री नीलेश गुप्ता ने किया।कार्यक्रम के तुरंत पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी।कार्यक्रम तकरीबन 2 घण्टे तक आयोजित हुआ।