मनीषा आमले रिपोर्टर धार
40000 रूपये का कुख्यात ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार धार 2016 में मानपुर इंदौर पुलिस की हिरासत से था फरार ।
धार-कुख्यात फरारी ईनामी बदमाश मगन पिता थोबडा भील
नि.खरबयडी चिकली फाटा गंधवानी पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के पश्चात् पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार जिसके कब्जे से एक पिस्टल देशी मैग्जिन मे 2 जिन्दा राउण्ड के साथ जप्त ।
पुलिस अधीक्षक जिला धार आदित्य प्रतापसिंह एंव अतिरिक्त पुलिस जिला धार देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी गंधवानी (कार्यवाहक) निरीक्षक नीरज बिरथरे के साथ, चौकी प्रभारी जिराबाद उनि गुलाबसिंह भयडिया नरसिंह सेन्चा, जुवानसिंह, ललित कुमरावत, विक्रम, नानसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।