धार
12 जनवरी 2022/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार "मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत आदिवासी विकासखण्ड में निर्धारित 50 सेक्टर में पात्र परिवारों को ग्राम में ही राशन सामग्री का वितरण किया जाना हैं। जिले के 12 आदिवासी विकासखण्डों के 50 सेक्टरों के आश्रित ग्रामों में राशन के वितरण हेतु प्रथम चरण में 15 सेक्टरों के लिए वाहन कस्टमाईज किये जाकर बुधवार को आयोजित "रोजगार मेले" में सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना विक्रम वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व केबीनेट मंत्री रंजना बघेल, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष राजीव यादव, मालती मोहन पटेल, करणसिंह पंवार,
कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह, मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत केएल मीणा द्वारा हितग्राहियों को वाहनों की चाबी प्रदान करने के साथ हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को फुल माला पहना कर उनका स्वागत किया गया । उक्त वितरित वाहनों के द्वारा संबंधित सेक्टरों में जाकर प्रस्तावित रूट चार्ट एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए राशन सामग्री का वितरण किया जावेगा