धार
14 जनवरी 2022/ कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आज जिले के ग्राम तिलगारा, नाहरखेड़ा व रूपा खेड़ा का भ्रमण कर वहां के कृषकों से चर्चा की। कलेक्टर डॉ जैन ने कृषक परमानंद पाटीदार के खेत पर स्टोबेरी की खेती का अवलोकन, कृषक रामगोपाल के यहां अनार व अमरूद की खेती अवलोकन, कृषक द्वारका प्रसाद के खेत पर रंगीन फूल गोभी, शेड नेट हाउस में कुकुंबर व कलर कैप्सिकम की खेती का अवलोकन, कृषक चैनसिंह के खेत पर अश्वगंधा की खेती का अवलोकन तथा कृषक मोहनलाल के खेत पर पोली हाउस के अंदर गुलाब की खेती व कोल्ड रूम का अवलोकन किया।