Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

कलेक्टर डॉ जैन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Responsive Ad Here


विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित झॉकी का हुआ प्रदर्शन


      धार, 26 जनवरी 2022/ जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। डॉ जैन ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार भी साथ थे। बाद में डॉ जैन ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर तथा महामहिम राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग द्वारा संयुक्त परेड की गई। इसके बाद कलेक्टर डॉ जैन ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।


   इस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं गतिविधिायों पर आधारित आकर्षक झांकियॉ भी निकाली गई।