जिल्हा प्रतिनिधी - कार्तिक सोनगड
वर्धा. कोरोना के मामुली लक्षण होनेवाले मरिजो को महात्मा ज्योतिबा फुले योजना अंतर्गत पैकेज में लाभ नहीं दिया जाता़ ऐसे मरिजो से ली जानेवाले शुल्क के संबंध में जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने दर तय किए है़ बेडचार्ज, भोजन, औषधी के लिए प्रति दिन अधिक से अधिक 700 रुपए दर आकार जाए, ऐसे आदेश उन्होंने दिए़
राज्य सरकार ने कोविड-19 संक्राम बिमारी के फैलाव पर महात्मा ज्योतिबा फुले जन स्वास्थ्य योजना का लाभ जनता को सभी पंजियत अस्पताल के माध्यम से 31 जुलाई तक उपलब्ध करा देने संबंध में 23 मई को शासन आदेश जारी किया है़ करीब 20 पैकेज के तहत योजना का लाभ दिया जाता है़ इसके लिए आय की कोई शर्त नहीं, केवल महाराष्ट्र का निवासी होना जरुरी है़ कोरोना संक्रमिति मरिज जिले के कस्तुरबा गांधी हॉस्पीटल, सेवाग्राम व आचार्य विनोबा भावे ग्रामिण रुग्णालय, सावंगी (मेघे) में भर्ती होते है़ दोनो अस्पताल में उक्त योजना शुरु है़ किन्तु यहां ऐसे अनेक मरिज है, उनमें तीव्र लक्षण नहीं है, अथवा सौम्य लक्षण पाये गए़ वे स्वास्थ्य योजना के लिए पात्र साबीत नहीं होते़ ऐसे मरिजों से लिए जानेवाले शुल्क के संबंध में नियम जरुरी थे़.
इसपर जिलाधिकारी ने लाभ के लिए पात्र नहीं ऐसे मरिजों के लिए प्रति दिन अधिक से अधिक 700 रुपए दर तय करने के आदेश जारी कर दिए है़ कोविड जांच के लिए जो कीट प्रशासन दे रही है, इसका उपयोग आईसीएमआर के मानको के अनुसार करे़ इसके लिए मरिजों से किसी प्रकार का शुल्क न आकारे, ऐसा भी कहा गया है़ साथ ही अल्प आय समुह से आनेवाले तथा धर्मदाय आयुक्त ने आदेशीत करने पर 10 फिसदी बेड अत्यल्प आय समुह के मरिजों के लिए आरक्षीत रखे जाए़ केवल सौम्य लक्षण होनेवाले मरिजों को अस्पताल से छुट्टी देने संबंध में निर्णय उनपर ईलाज करनेवाले चिकित्सक लेंगे़ जिन्हे दस दिन पूर्व छुट्टी दी गई, ऐसे लोगों को कोविड केअर सेंटर में रखा जाए़ यहां किसी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा, ऐसा भी जिलाधिकारी भीमनवार ने बताया़

