Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

नगर में पर्यटन को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे-मंत्री श्री सिंह

Responsive Ad Here

 कैलास पांडे रिपोर्टर पन्ना

        पन्ना 24 दिसंबर 20 प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पन्ना नगर में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यो का वैदिक रीति से पूजन के साथ नाम पट्टिका अनावरण कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य का भूमिपूजन कुदाल से मिट्टी खोदकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पन्ना नगर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढावा देने के लिए नगर के मंदिरों, तालाबों एवं अन्य ऐतिहासिक इमारतों का सौन्दर्यीकरण करने के साथ नये कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धरम सागर तालाब के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण कराकर वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कराकर आकर्षक बनाया जाएगा। जिससे लोग सुबह शाम यहां वाॅक करने के साथ साथ कुछ समय बिताने के लिए आएं।

    भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत आमजनता के उपयोग के लिए नगरपालिका द्वारा क्रय किए गए शव वाहन का लोकार्पण केबिनेट मंत्री श्री सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया।कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने कहा कि नगरपालिका अन्तर्गत पूर्व से जो भी कार्य स्वीकृत हैं उन्हें शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा। निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराए जाएंगे। इसके अलावा जो भी अन्य कार्य नगर के लिए आवश्यक है उन सभी विकास कार्यो की कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द कार्य रूप में पण्नित करने का प्रयास किया जाएगा।

         मंत्री श्री सिंह द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इनमें बडी देवी मंदिर के पास किलकिला नदी पर 61.61 लाख रूपये पुल निर्माण, बाई-जू राज मंदिर वायपास तक 51.78 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड, चित्रगुप्त मंदिर के पास 5.35 लाख रूपये लागत से प्रवेश द्वार तथा बडे गणेश जी मंदिर के पास 4.92 लाख रूपये की लागत से प्रवेश द्वार निर्माण कार्य शामिल हैं। सम्पन्न हुए इन भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, श्री बृजेन्द्र गर्ग अध्यक्ष जिला सहकारी मुद्रणालय पन्ना के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

       पशुपालन विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गयी। जिसमें डाॅ. सी.के. त्रिपाठी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं विभागीय पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा संचालन हेतु शेष मनरेगा गौ-शालाओं को शीघ्र संचालित करने के निर्देश देने के साथ-साथ निराश्रित गौवंश के उचित रखरखाव एवं देखभाल के निर्देश दिए गए।

           कलेक्टर श्री मिश्र ने पशुपालन विभाग अन्तर्गत लंबित सी.एम. हेल्पलाईनों को पूर्ण संतुष्टिपूर्वक हितग्राही को लाभांबित कर बंद कराने के लिए साथ-साथ एल-1 स्तर पर आने वाली शिकायतों में तुरंत सम्पर्क स्थापित कर पूर्ण संतुष्टिपूर्वक बंद कराने के साथ ही जिस योजना का लाभ नही दिया जा सकता इस आशय का पत्र संबंधित हितग्राही को जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्तमान में पशुपालन विभाग में संचालित एनएडीसीपी, एनएआईपी-2 एवं केसीसी कार्यक्रमों के लक्ष्यानुसार समयसीमा पर लक्ष्यपूर्ति के निर्देश देने के साथ-साथ सभी संस्थाएं नियमित एवं समय पर अनिवार्य रूप से खोलने के निर्देश दिए गए। रोजगार मेले संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री ग्रामीण स्तर पर वितरण कराएं

          प,न्ना 24 दिसंबर 20/जिला रोजगार अधिकारी पन्ना ने बताया है कि जिला प्रशासन के अनुमोदन पश्चात् शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में 28 दिसंबर 2020 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय जाॅबफेयर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि प्रचार सामग्री अपने अधीनस्थ संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर वितरण कराएं। ताकि अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगारों को इस अवसर का लाभ मिल सकें।

      दो दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न पन्ना 24 दिसंबर 20/जिला शहरी विकास अभिकरण कार्यालय पन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिला अन्तर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन निर्धारित 22 एवं 23 दिसंबर 2020 को दो दिवसीय शिविर का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5.30 बजे तक जिले की समस्त नगरीय निकायों के वार्डो में शिविर का आयोजन कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें प्रभारी अधिकारी के साथ दल गठित कर वार्डो में शिविर लगाए गए।

      प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार नगरपालिका पन्ना अन्तर्गत 22 दिसंबर को 49 एवं 23 दिसंबर को 67 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 22 दिसंबर को 06 एवं 23 दिसंबर को 07 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नगर परिषद अजयगढ में 22 दिसंबर को 25 एवं 23 दिसंबर को 41 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 22 दिसंबर को 03 एवं 23 दिसंबर को 05 दिसंबर को आवेदनों का निराकरण किया गया। नगर परिषद देवेन्द्रनगर में 22 दिसंबर 41 एवं 23 दिसंबर को 10 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर कोई आवेदन निराकृत नही किया गया। नगर परिषद ककरहटी में 22 दिसंबर को 13 एवं 23 दिसंबर 14 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 22 दिसंबर को 01 एवं 23 दिसंबर को 02 आवेदन निराकृत हुए। नगर परिषद अमानगंज में 22 दिसंबर को 16 एवं 23 दिसंबर को 05 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 23 दिसंबर को 02 आवेदन का निराकरण किया गया। नगर परिषद पवई में 22 दिसंबर को 09 एवं 23 दिसंबर को 50 आवेदन प्राप्त हुए। 22 दिसंबर को 07 आवेदन का निराकरण किया गया।

           शेष आवेदनों को प्रभारी अधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है। जिसका निराकरण किए जाने की कार्यवाही संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। इसी तरह नव गठित नगर परिषद गुनौर में भी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केवल 02 आवेदन प्राप्त हुए जो सामान्य न्याय विभाग जनपद पंचायत गुनौर से संबंधित थे। जिन्हें संबंधित अधिकारी की ओर प्रेषित किया गया है।



उन्होंने बताया कि तबला, गिटार एवं हारमोनियम के लिए 01-01 कलाकार को वीडियो क्लिप का 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सितार, बांसुरी, कत्थक, भरतनाट्यम एवं शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तान शैली के लिए 01-01 कलाकार को वीडियो क्लिप का 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।  


  उन्होंने बताया कि विगत युवा उत्सव के रिकार्ड देखने से यह तथ्य भी सामने आया है कि विगत वर्षो में 01 ही प्रतिभागी कई बार राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता करता है। ऐसी स्थिति मंे अन्य प्रतिभागियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता है। यह निर्णय लिया गया है कि जिस प्रतिभागी ने एक बार भी राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागिता की है। वह युवा उत्सव में प्रतिभागिता के लिये पात्र नहीं होगें। सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया जा रहा है कि आप अपनी विधाओं के अनुसार अपने-अपने विकासखण्ड में पदस्थ संविदा समन्वयक ग्रा.यु.के. से सम्पर्क कर युवा उत्सव में सम्मिलित हेतु अपना-अपना रजिस्टेशन 29 दिसंबर 2020 तक करा सकते है। विधाओं में रजिस्टेशन उपरांत ही आप को संबंधित विधाओं में वर्चअल के माध्यम से सम्मिलित कराया जावेगा।