Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

सराय रोहिल्ला के लिये ट्रैन 28 से चलेगी

Responsive Ad Here

हरीश कुमार रिपोर्टर पंजाब

    श्रीगंगानगर,:पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद निहालचंद के प्रयासों से रेल प्रशासन ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-श्रीगंगानगर-बीकानेर ट्रैन का संचालन शुरू करने की घोषणा की हैं।जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी हैं।

File photo

      उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री दीपक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 02455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 27.01.2021 से अग्रिम सूचना तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से रात्रि 10.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01.20 बजे बीकानरे पहुँचेगी । वापसी दिशा में 02456 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 28.01.2021 से अग्रिम सूचना तक बीकानेर से सांय 04.45  बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 07.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेगी ।

    मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी रोहतक, जींद, जाखल, संगरूर, धूरी, बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा, गीद्दडबहा, मलोट,अबोहर,श्रीगंगानगर, केसरीसिंहपुर, श्री करणपुर, गजसिहंपुर, रायसिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ़, लुकरणसर तथा लालगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।