मनीष आमले प्रतिनिधी धार
1. घटना दिनांक को ग्राम बिल्दरी की रहने वाली नाबालिक अपहर्ता को आरोपी बाटिया पिता वालसिंह भिलाला का अपने साथी अर्जुन, नाहरसिंह, गजेन्द्र व अनसिंह के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया था व आरोपी बाटिया ने पिडिता के साथ दुष्कर्म किया था।
2. घटना दिनांक से ही आरोपी बाटिया अपने चारो साथियो के साथ फरार था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा आरोपीयो की धडपकड हेतू ईनाम उद्घोषित किया गया था। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना दिनांक को पिडिता अपने घर से खेत पर बकरी चराने गयी थी गाँव का बाटिया आया और
फरियादिया का जबरदस्ती हाथ पकड़कर फुलसिंह के खेत मे ले गया जहाँ पिडिता की मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया व पिडिता को बोला की घर जाकर किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार दूंगा तो पिडिता ने डर के कारण घटना किसी को नहीं बतायी फिर दिनांक 25.06.2020 पिडिता अपने घर से अकेली खेत मे काम करने गयी थी तो सुबह करीबन 11 बजे अपने खेत मे काम कर रही थी तभी बाटिया व उसके साथी अर्जुन, नहारसिंह, गजेन्द्र, अनसिंह आये और बाटिया ने पिडिता को बोला कि मेरे साथ चल तो पिडिता ने मना किया तो बाटिया ने पिडिता का मुंह दबाकर मोटर साईकिल पर बिठा लिया व बाकी सभी दुसरी मोटर साईकिल से पीथमपुर ले गये फिर बाटिया ने जबरदस्ती कोर्ट मेरिज बागली ले जाकर करवायी फिर बाटिया वहाँ से पिडिता को देशगाँव ले जाकर एक बंद कमरे ताला लगाकर रखा व पिडिता के साथ रोजाना दुष्कर्म करता रहा जब पिडिता को मालुम पडा कि गर्भवती हो गयी थी व पिडिता के माता पिता ने गुमसुदगी दर्ज कर रखी थी तो बाटिया दिनांक 16.09.20 को अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर पिडिता को जिराबाद चौकी ले आया. व रास्ते मे पिडिता को छोड़ जान से मारने की धमकी देकर बोला की बयान मे बोलना कि मैं अपनी मर्जी से गयी थी वैसा बयान मेरे माता पिता व पुलिस के सामने दिये थे फिर मे अपने माता पिता के साथ अपने गाँव मे रहती थी पिडिता के पेट में दर्द होने व एक बच्ची को जन्म देने पर पिडिता ने अपने माता पिता को घटना की सारी बात बताई थी। पिडिता की रिपोर्ट पर थाना गंधवानी पर अप क्र 512/20 धारा 366, 376, 376(2)(h), 376(2)(k), 376(2)(n), 344, 506, 34 भादवि का कायम किया गया था। उल्लेखनीय कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार हत्या, लूट, डकैती, एंव महिला संबंधी अपराध के फरारशुदा आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा है.
जिसके तारतम्य मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महोदय जिला धार के निर्देशन एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर केमार्गदर्शन थाना प्रभारी उनि नीरज बिरथरे द्वारा टीम गठित कर थाना गंधवानी के अपराध क्र 512/20 धारा 366, 376, 376(2)(h),376(2)(k). 376(2)(n). 344, 506, 34 भादवि के दुष्कर्म के मुख्य आरोपी बाटिया पिता वालसिंह जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी भयड़ीया देवीपुरा को मुखबीर की पर अवल्दामान से टीम बनाकर दबिश देकर धरदबोचा गया एंव गिरफ्तारशुदा आरोपी से मैमो पर घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर साईकिल बरामद कर जप्त की गई।उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी गंधवानी उनि नीरज बिरथरे के साथ, चौकी प्रभारी जिराबाद उनि. गलाबसिंह भयडिया, उनि प्रमिला जमरे, प्र आर 686 लक्ष्मणसिंह, आर 51 अर्जन, सैनिक 229 नानसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
