कैलास पांडे रिपोर्टर
संस्कारों की जननी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्र नगर के सभागार में विद्यालय के पूर्व छात्र भैया आशीष दहायत का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया | भैया आशीष दहायत जिनका भू वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में भारत सरकार के भाभा परमाणु अनुसंधान में चयन हुआ | संस्था के व्यवस्थापक श्री राम खिलावन बागरी जी ने भैया का तिलक कर शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया |
भैया आशीष दहायत ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर कहा कि सतत अध्ययन , कठिन परिश्रम व अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं , और अपने माता-पिता के सपने पूर्ण कर सकते हैं | संस्था के व्यवस्थापक जी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया | इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार मिश्रा प्रभारी प्रधानाचार्य शिवेंद्र नामदेव , वरिष्ठ आचार्य वीरेंद्र सोनी , पूरन सिंह , आचार्य/ दीदियां व छात्र /छात्राएं उपस्थित रहे |
